अचानक गैस सिलेंडर लीकेज होने से मकान में लगी आग बच्चों सहित लगभग आधा दर्जन परिजन घायल 

 समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसाा‌।


 बुलंदशहर( डीके निगम/जेपी गौतम) कुढैनी गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से चाय बनाने के लिए सिलेंडर चूल्हा चालू करते समय आग लग जाने से परिवार के दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ग्राम प्रधान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम कुढैनी में रूपकिशोर पुत्र महेंद्र शर्मा के मकान में दूसरी मंजिल पर गैस सिलेंडर रखा हुआ था जो लीक होने के कारण गैस को चाय बनाने के लिए चालू करते समय  अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई जिसके कारण कमरा के अंदर बैठे परिवार के करीब आधा दर्जन बच्चों सहित गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए घायलों का आनन-फानन में उपचार कराया गया है घायलों में  35 वर्षीय रूप किशोर पुत्र महेंद्र शर्मा  पत्नी 30 वर्षीय सपना 8 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार 6 वर्षीय पुत्री कुमारी धनी कुमारी 4 वर्षीय पुत्र वंश कुमार पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार ने एसडीएम डिबाई से पीड़ित को आर्थिक सहायता की मांग की है।